
◆ युवाओं को जागरूक करने और संगठन विस्तार पर रहा विहिप-बजरंग दल का विशेष बल।
प्रवाह ब्यूरो
संभल। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रखण्ड जुनावई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सुबह 11 बजे जती बाबा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, विस्तार और क्षेत्र में जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री गौरव प्रताप तथा विभाग प्रमुख रविकांत महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया।

बैठक में विहिप के मोहित जी, जिला अध्यक्ष अमित जी सहित प्रखण्ड जुनावई के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार, सक्रियता और युवाओं की भागीदारी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रखण्ड संयोजक बजरंग दल दीपक यादव ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत बनाना तथा युवाओं में राष्ट्र एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि समाजहित एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।