विद्यालय में धार्मिक उन्माद फैलाने पर प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक निलंबित।

शिक्षकों द्वारा विद्यालय में की जा रही थीं धार्मिक उन्माद फैलाने से संबंधित अवांछित गतिविधियां।

संभल के जालब सराय स्थित पीएम श्री विद्यालय का मामला।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल के पीएम श्री विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक तथा एक अन्य सहायक अध्यापक द्वारा बच्चों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाने तथा अवांछित गतिविधियों को अंजाम देकर मजा भी शिक्षा को बढ़ावा देने और जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में जांच के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है तथा साथ ही उसके पश्चात अपने कार्यों का निर्वाहन नहीं करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को ही निलंबित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में की गई जांच के बाद खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक तथा सहायक अध्यापक के विरुद्ध नखासा थाने में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जनपद के संभल विकासखंड क्षेत्र के जालब सराय स्थित पीएम श्री विद्यालय में स्कूली बच्चों के बीच प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद, तथा सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज के द्वारा विद्यालय परिसर में धार्मिक उन्माद फैलाने से संबंधित अवांछित गतिविधियों की जा रही थीं।
इसके कुछ वीडियो तथा फोटो के माध्यम से शिक्षा विभाग द्वारा मामला संज्ञान में आने के बाद विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
जहां बच्चों से भी जानकारी की गई तथा संज्ञान के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित की गई टीम के द्वारा देखा गया कि उपरोक्त प्रधानाध्यापक तथा सहायक अध्यापक द्वारा विद्यालय में अवांछित गतिविधि की जा रही है, और मजहबी क्रियाकलापों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा मजहबी शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यालय में धार्मिक उन्माद पैदा कर धर्म एवं भाषा के आधार पर विच्छेद करने तथा जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, अन्य धर्म के बारे में अनावश्यक टिप्पणी करने और विद्यालय वातावरण तथा बच्चों के आत्माबोध पर कुठाराघात करने के दोषी पाए गए।
निलंबित के बाद विद्यालय में बलेश कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक बना दिया गया था लेकिन उनके द्वारा भी चिकित्सा अवकाश ले लिया गया और अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया गया और न ही धार्मिक उन्माद जैसे कृत्यों को रोकने का प्रयास किया गया।
जिसके चलते बलेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया।
धार्मिक अनुवाद फैलाने वाले प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद तथा सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित त्रि सदस्यीय समिति की जांच के बाद उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जांच उपरांत संभल खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मोहम्मद अंजार अहमद तथा मुगल एजाज के खिलाफ नखासा थाने में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Leave a comment