Home » संभल में नवीन पुलिस चौकी दिनौरा का उद्घाटन, क्षेत्र में मजबूत होगी पुलिस की पहुंच।

संभल में नवीन पुलिस चौकी दिनौरा का उद्घाटन, क्षेत्र में मजबूत होगी पुलिस की पहुंच।

• नई पुलिस चौकी से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था, शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मिलेगी मदद।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में थाना धनारी क्षेत्र को नई पुलिस चौकी दिनौरा की सौगात मिली है। शुक्रवार को नवीन पुलिस चौकी का लोकार्पण/उद्घाटन मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत स्थानीय बालिका आयुषी द्वारा किया गया।

फोटो-2

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी संभल अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। नवीन पुलिस चौकी का निर्माण क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति बढ़ाने और लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया गया है।

फोटो-3

नई चौकी के संचालित होने से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच और उपस्थिति मजबूत होगी। इससे आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जरूरत के समय पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नवीन चौकी के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की निगरानी और कार्रवाई को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *