THU, JUL 23, 2026 | UPDATED 12:41 PM IST
Vishv Pravah
×

🔍 खोजें

उत्तर प्रदेश

Home » किसानों की आवाज बुलंद करने हेतु भाकियू ने रामविरेश यादव को बनाया अधिवक्ता संघ का जिलाध्यक्ष।

किसानों की आवाज बुलंद करने हेतु भाकियू ने रामविरेश यादव को बनाया अधिवक्ता संघ का जिलाध्यक्ष।

To amplify the voice of farmers, the BKU has appointed Ramviresh Yadav as the District President of the Advocates' Association. To amplify the voice of farmers, the BKU has appointed Ramviresh Yadav as the District President of the Advocates' Association.

◆ सचिन यादव को भी मिली नई जिम्मेदारी, बने युवा मंडल मीडिया प्रभारी।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन के विस्तार और किसान हितों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में जनपद संभल में दो महत्वपूर्ण मनोनयन किए हैं। संगठन ने ग्राम अहरोला नवाजी निवासी रामविरेश यादव को अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष संभल तथा ग्राम घौंसली अनिरुद्ध निवासी सचिन यादव को युवा मंडल मीडिया प्रभारी मुरादाबाद नियुक्त कर संगठन को नई मजबूती देने का संदेश दिया है।
जिलाध्यक्ष मानपाल सिंह यादव द्वारा जारी मनोनयन-पत्र के अनुसार रामविरेश यादव को उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक योगदान को देखते हुए तीन वर्ष के लिए अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनसे अपेक्षा की है कि वे किसान हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए अधिवक्ता वर्ग और किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे तथा संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) विजेन्द्र सिंह यादव ने 12 जुलाई 2026 को जारी मनोनयन-पत्र के माध्यम से ग्राम घौंसले अनिरुद्ध निवासी सचिन यादव को युवा मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। संगठन ने उनके उत्साह, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए किसान हितों की आवाज को और मजबूत बनाएंगे। दोनों मनोनयन-पत्रों में संगठन ने स्पष्ट किया है कि पदाधिकारियों को संगठन के संविधान और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करना होगा।
इन नियुक्तियों की सूचना मिलते ही क्षेत्र के किसानों, अधिवक्ताओं और संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों और समर्थकों ने विश्वास जताया कि एड. रामविरेश यादव अपनी अनुभव और योग्यता के आधार पर दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा किसान हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *