Home » भाकियू टिकैत का संगठन विस्तार तेज, नाधौस में 101 और बहजोई में 25 किसानों ने ली सदस्यता।

भाकियू टिकैत का संगठन विस्तार तेज, नाधौस में 101 और बहजोई में 25 किसानों ने ली सदस्यता।

टिकैत की पंचायतों में उमड़ा किसानों का हुजूम, संगठन विस्तार के साथ आंदोलन की रणनीति तैयार।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का सदस्यता ग्रहण अभियान क्षेत्र में लगातार जोर पकड़ रहा है। रविवार को ब्लॉक बहजोई के ग्राम नाधौस तथा बहजोई नगर के मोहल्ला पच्चीसा स्थित जनता पब्लिक स्कूल में संगठन विस्तार को लेकर पंचायतों का आयोजन किया गया। दोनों पंचायतों में क्षेत्रभर से पहुंचे किसानों और मजदूरों में संगठन की सदस्यता को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
बहजोई नगर में आयोजित पंचायत के दौरान मुर्शिद अली को भाकियू टिकैत का बहजोई नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं बहजोई नगर पंचायत में 25 किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की, जबकि ग्राम नाधौस में आयोजित पंचायत के दौरान 101 किसानों ने भाकियू टिकैत की सदस्यता ली।

फोटो-2

पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मजबूती ही किसानों के हितों की मजबूती है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में भाकियू से जुड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि किसान हितों की लड़ाई को मजबूती देने के लिए संगठन का विस्तार बेहद जरूरी है। पंचायतों में क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं पर भी गंभीरता से मंथन किया गया। समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही जिला मुख्यालय पर बड़े आंदोलन का निर्णय लिया गया।
ग्राम नाधौस में आयोजित पंचायत में क्षेत्र की चरमराई विद्युत व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठा। किसानों ने जर्जर विद्युत लाइनों को दुरुस्त कराने, नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत विजिलेंस की कार्रवाई के नाम पर किसानों के कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग उठाई।

फोटो-3

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्युत विजिलेंस द्वारा छोटी-छोटी कमियों को बड़ी खामी के रूप में दर्शाकर किसानों पर कार्रवाई का दबाव बनाया जाता है। इसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। पंचायत में निर्णय लिया गया कि विद्युत समस्याओं और किसानों के उत्पीड़न के मुद्दे को लेकर विद्युत विजिलेंस कार्यालय सम्भल तथा अधीक्षण अभियंता सम्भल के कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
बहजोई के जनता पब्लिक स्कूल में हुई पंचायत की अध्यक्षता महावीर सिंह यादव ने की, जबकि संचालन तहसील अध्यक्ष चंदौसी महेश यादव ने किया। पंचायत को मोहम्मद शादाब, मोहम्मद जैद, उदयवीर सिंह यादव और डॉ. हनीफ सैयद ने संबोधित किया।
वहीं नाधौस में आयोजित पंचायत की अध्यक्षता छत्रपाल कश्यप ने तथा संचालन हरद्वारी लाल शर्मा ने किया। जहां पंचायत में उदयवीर सिंह यादव, रामवीर सिंह यादव, रमाशंकर शर्मा, हनुमान, महेंद्र सिंह झा, धीरेंद्र सिंह पिंटू, शिवनारायण सिंह यादव, राज्यपाल सिंह, महावीर सिंह, संजीव यादव, महेश यादव, राहत जहां सैफी, अंकित ठाकुर, वीरू यादव, शिशुपाल सिंह यादव, आजाद मलिक, जफरुद्दीन, डॉ. संजीव यादव, ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह, रामखिलाड़ी यादव, तिलक सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में किसान व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। दोनों पंचायतों में किसानों ने संगठन को मजबूत करने और स्थानीय समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *