Home » संभल में ईसमपुर डांडा के जंगल में तेंदुए की सूचना, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी।

संभल में ईसमपुर डांडा के जंगल में तेंदुए की सूचना, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी।

तेंदुए की तलाश में जुटा वन विभाग, डांडा जंगल में लगाया पिंजरा।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। तहसील क्षेत्र के ईसमपुर डांडा जंगल में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। तेंदुए की तलाश के लिए जंगल में पिंजरा लगाया गया है, जिसमें बकरी के बच्चे को चारे के तौर पर रखा गया है।
वनकर्मी जंगल के साथ ही तेंदुए के संभावित आवागमन वाले रास्तों पर लगातार नजर रख रहे हैं। ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, अभी तक विभाग को तेंदुए की मौजूदगी के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं।
इधर, सोशल मीडिया पर वायरल तेंदुए की तस्वीर को वन विभाग पहले ही एआई जेनरेटेड बता चुका है।
इसके बावजूद ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग पूरी सतर्कता बनाये हुए है और हर संभावित स्थान पर निगरानी की जा रही है।
उधर वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग जंगल में अकेले जाने से बचने एवं स्वयं भी सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी जंगली जानवर के दिखाई देने पर खुद उसके पास जाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें। साथ ही बिना पुष्टि के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की भी अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *